GUJRAT P.M मोदी ने किया सरदार धाम भवन का लोकार्पण, बोले- युवाओं को मिल रहीं नई दिशाएं
INDIA P.M MODI....
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को AHMADABAD में Sardardham Bhawan का उद्घाटन किया । साथ ही पीएम मोदी सरदारधाम FASE-2 बालिका छात्रावास का 'भूमि पूजन' किया। AHMADABAD में बनाए गए सरदार धाम भवन में आधुनिक सुविधाओं के साथ STUDENTS के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं शामिल हैं। साथ ही इससे कमजोर वर्ग की कन्याओं को विशेष लाभ होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए AHMADABAD में Sardardham Bhawan का उद्घाटन किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने सरदारधाम फेज-2 बालिका छात्रावास का भूमिपूजन भी किया। पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी शुभ काम से पहले हमारे यहां गणेश पूजा की परंपरा है और सौभाग्य से Sardardham Bhawan का श्रीगणेश भी गणेश पूजन के पवित्र त्योहार के अवसर पर हो रहा है। पीएम मोदी ने SIKAGO में दिए गए स्वामी विवेकानंद के भाषण को याद करते हुए कहा कि आज के ही दिन 1893 में SIKAGO में विश्व धर्म संसद का आयोजन हुआ था।
P.M मोदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने वैश्विक मंच पर खड़े होकर WORLD को भारत के मानवीय मूल्यों से परिचित करवाया था। पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं को आज नई दिशाएं मिल रही हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि त्रासदी का समाधान मानवीय मूल्यों से होगा।
AMERICA में 9/11 के हमलों ने दुनिया को बहुत कुछ सिखाया- पीएम मोदी
पीएम ने अमेरिका में 9/11 की 20वीं बरसी पर कहा कि इन हमलों ने दुनिया को बहुत कुछ सिखाया है। यह हमला मानवता पर हमले का दिन है। हमें इन आतंकी घटनाओं के सबक को याद रखना होगा । साथ ही मानवीय मूल्यों के लिए पूरी आस्था के साथ प्रयास भी करते रहना होगा। पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, तब देश ने सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास का मंत्र दिया है। गुजरात तो अतीत से लेकर आजतक साझा प्रयासों की धरती रही है। आजादी की लड़ाई में गांधीजी ने यहीं से दांडी मार्च का आगाज किया था। वहीं, खेड़ा आंदोलन में सरदार पटेल के नेतृत्व में किसान, नौजवानों की एकजुटता ने अंग्रेजी हुकूमतों को झुकने पर मजबूर कर दिया था। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल वहां मौजूद रहे।
पीएम मोदी ने सुब्रमण्यम भारती का किया जिक्र
सरदारधाम भवन के शुभारंभ को संबोधित करते हुए P.M मोदी ने तमिल कवि सुब्रमयण्म भारती का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज और राष्ट्र की प्रगति में न्यौछावर कर दिया। सुब्रमण्यम भारती जी हमेशा भारत की एकता, मानवमात्र की एकता पर विशेष बल दिया। उनका ये आदर्श भारत के विचार और दर्शन का अभिन्न हिस्सा है। पीएम मोदी ने कहा कि आज इस अवसर पर मैं एक महत्वपूर्ण घोषणा कर रहा हूं। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में सुब्रमण्य भारती जी के नाम से एक चेयर स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। तमिल स्टडिज पर ‘सुब्रमण्य भारती चेयर’ BHU के फेकल्टी ऑफ आर्ट्स में स्थापित होगी।
गुजरात के लोग व्यापार को नई पहचान देते हैं- प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने नई शिक्षा नीति, स्किल इंडिया, STARTUP INDIA समेत अन्य योजनाओं के बारे में चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्किल इंडिया के जरिए आज युवा अपना टैलेंट निखार रहे हैं, गुजरात के युवा SKILL INDIA, STARUP इंडिया के जरिए आगे बढ़ रहे हैं। गुजरात के लोग जहां कहीं भी जाते हैं व्यापार को एक नई पहचान देते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात के लोगों ने जो योगदान दिया है वह महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी ने कोरोना महामारी की चर्चा करते हुए कहा कि जब दुनिया की अर्थव्यवस्था बिगड़ रही थी तो भारत की जीडीपी आगे बढ़ रही थी। 21वीं सदी में भारत के पास अवसरों की कमी नहीं है। हमें खुद को GLOBAL लीडर के रूप में देखना है।
कन्या छात्रावास में 2000 लड़कियों को रहने की सुविधा
यह भवन बेहतर नौकरी की इच्छा रखने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के लड़कियों और लड़कों को छात्रावास की सुविधा मुहैया करवाएगा। पाटीदार समाज द्वारा बनाया गया यह कॉम्प्लेक्स छात्रों को उचित दर पर ट्रेनिंग, बोर्डिंग, लॉज की सुविधाएं प्रदान करेगा। कन्या छात्रावास में 2,000 लड़कियों के लिए एक छात्रावास की सुविधा होगी।
ये भी पढ़ें...
0 Response to "GUJRAT P.M मोदी ने किया सरदार धाम भवन का लोकार्पण, बोले- युवाओं को मिल रहीं नई दिशाएं"
एक टिप्पणी भेजें