बसपा सुप्रीमो मायावती ने मुख्तार अंसारी का टिकट काटा |  MAU ASSEMBLY EAST U.P NEWS FOR MUKHTIYAR ANSARI

बसपा सुप्रीमो मायावती ने मुख्तार अंसारी का टिकट काटा | MAU ASSEMBLY EAST U.P NEWS FOR MUKHTIYAR ANSARI

 

MAU ASSEMBLY EAST U.P NEWS FOR MUKHTIYAR ANSARI


UP: बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का बसपा सुप्रीमो मायावती ने का टिकट काट दिया है. मायावती ने मऊ विधानसभा सीट से अपने नए प्रत्याशी के नाम का ऐलान भी कर दिया है. पहले से ही मुश्किलों में घिरे बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को एक और झटका लगा है. बसपा  सुप्रीमो मायावती  ने मऊ से विधायक मुख्तार अंसारी का टिकट काट दिया है. मायावती ने इस सीट पर अपने नए प्रत्याशी के नाम का ऐलान भी कर दिया है. शुक्रवार सुबह मायावती ने मऊ विधानसभा सीट से मुख्तार अंसारी के टिकट काटे जाने की घोषणा की. मायावती ने साफ कहा कि विधानसभा चुनाव में बसपा किभी बाहुबली या माफिया को टिकट नहीं देगी.
भीम राजभर होंगे बसपा प्रत्याशी
मायावती ने मुख्तार का टिकट काटकर मऊ से बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को उम्मीदवार बनाया है. मायावती ने TWEET कर कहा, "बसपा का अगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव में प्रयास होगा कि किसी भी बाहुबली व माफिया आदि को पार्टी से चुनाव न लड़ाया जाए. इसके मद्देनजर ही आजमगढ़ मण्डल की मऊ विधानसभा सीट से अब मुख्तार अंसारी का नहीं बल्कि U.P के B.S.P STATE अध्यक्ष श्री भीम राजभर के नाम को फाइनल किया गया है."


0 Response to "बसपा सुप्रीमो मायावती ने मुख्तार अंसारी का टिकट काटा | MAU ASSEMBLY EAST U.P NEWS FOR MUKHTIYAR ANSARI"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article