IND vs ENG: कैंसिल किए गए मैनचेस्टर टेस्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस वक्त हो सकता है मैच
भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर टेस्ट Manchester Test में आयोजित होने वाला 5वां टेस्ट कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए रद्द कर दिया गया.
टेस्ट रीशेड्यूल करने की कोशिश
टीम इंडिया इस सीरीज में 2-1 से आगे है, और ऐसे हालात में बीसीसीआई और ईसीबी आखिरी टेस्ट को रीशेड्यूल कराने पर विचार कर रही है, उम्मीद है कि दोनों टीमों के बीच अगले साथ टेस्ट मैच कराया जाएगा, जिसके बाद सीरीज का फैसला होगा.
डर गए थे भारतीय खिलाड़ी
ईसीबी ने अपने बयान में कहा, 'भारतीय कैंप में कोरोना वायरस के केस बढ़ने की आशंका के मद्देनजर भारत अपनी टीम नहीं उतार सकता. ये जानकारी मिली है कि कप्तान विराट कोहली और दूसरे खिलाड़ी मैच में नहीं खेलना चाहते थे, बीसीसीआई के अधिकारी उन्हें मनाने में नाकाम रहे.'
BCCI-ECB की कोशिशें जारी
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि, 'बीसीसीआई और ईसीबी के बीच मजबूत रिश्तों को देखते हुए बीसीसीआई ने ईसीबी को कैंसिल किए गए टेस्ट मैच को फिर से आयोजित करने की पेशकश की है. दोनों बोर्ड इस टेस्ट मुकाबले को फिर से आयोजित करने की दिशा में काम करेंगे. कोरोना से जुड़े क्वारंटीन का मतलब है कि खिलाड़ी 19 सितंबर से शुरू होने वाले आईपीएल मुकाबलों में नहीं खेल पाते.'
0 Response to "IND vs ENG: कैंसिल किए गए मैनचेस्टर टेस्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस वक्त हो सकता है मैच"
एक टिप्पणी भेजें