आज शाम Ahmedabad जाएंगे अमित शाह गुजरात में नया CM चुनने की कवायद शुरू,

आज शाम Ahmedabad जाएंगे अमित शाह गुजरात में नया CM चुनने की कवायद शुरू,


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज देर शाम अहमदाबाद पहुंचने वाले हैं. माना जा रहा है कि वे प्रदेश में नए CM के मुद्दे पर पार्टी के नेताओं से विचार विमर्श करेंगे.

गुजरात  Gujarat के सीएम विजय रुपाणी Vijay Rupani के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद राज्य में हलचल तेज हो गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देर शाम अहमदाबाद पहुंचने वाले हैं.  माना जा रहा है कि रविवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक हो सकती है.

मांडविया और नितिन पटेल गांधीनगर पहुंचे

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और राज्य के डिप्टी सीएम नितिन पटेल गांधी नगर में पार्टी के कार्यालय पर पहुंचे हैं. कई दूसरे नेताओं के भी पार्टी कार्यालय में आने की चर्चा है. माना जा रहा है कि पार्टी नेता बैठक करके राज्य में नए सीएम के चयन के मुद्दे पर चर्चा करेंगे.

विजय रुपाणी ने शनिवार को दिया इस्तीफा

बताते चलें कि गुजरात Gujarat के सीएम विजय रुपाणी Vijay Rupani शनिवार को राज्यपाल भवन पहुंचे और गवर्नर को अपना इस्तीफा सौंप दिया. इस्तीफे के बाद उन्होंने प्रेस वार्ता करके सारी बातें स्पष्ट की. रुपाणी ने कहा कि संगठन और विचारधारा आधारित दल होने के नाते बीजेपी में समय के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के दायित्व बदलते रहते हैं.

उन्होंने कहा कि अब पार्टी उन्हें जो भी दायित्व देगी, उसका वे पूरी ऊर्जा के साथ निर्वहन करेंगे. रुपाणी Vijay Rupani ने कहा, 'हमारी सरकार ने पारदर्शिता, विकासशीलता और संवेदनशीलता के साथ कार्य किया है. कोरोना के समय में हमारी सरकार ने जनता की यथासंभव मदद करने का प्रयास किया है.'

बीजेपी ने रविवार को बुलाई विधायक दल की बैठक


उनके इस्तीफे के बाद बीजेपी ने रविवार को पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई है. इस बैठक में नए सीएम के नाम का ऐलान हो सकता है. चर्चाओं के मुताबिक इस रेस में डिप्टी सीएम नितिन पटेल, पुरुषोत्तम रुपाला, सी आर पटेल और मनसुख मांडविया के नाम आगे चल रहे हैं. इसके अलावा कोई नया नाम भी अचानक सामने आ सकता है.


बीजेपी में अचानक हुई इस हलचल पर विपक्षी MLA जिग्नेश मेवाणी ने चुटकी ली है. मेवाणी ने ट्वीट करके कहा, 'गुजरात  Gujarat के सीएम विजय रुपाणी Vijay Rupani राज्य में कोरोना महामारी को कंट्रोल करने में फेल रहे थे. इसलिए प्रदेश की जनता को अब उनके इस्तीफे की सराहना करनी चाहिए. उनका इस्तीफा अगले साल राज्य में होने जा रहे चुनावों के गुणा-भाग को ध्यान में रखकर लिया गया है.'

0 Response to " आज शाम Ahmedabad जाएंगे अमित शाह गुजरात में नया CM चुनने की कवायद शुरू, "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article