अनुज और अनुपमा की दोस्ती पर राखी उंगली उठाएगी तथा वनराज के भरेगी कान
नई दिल्ली: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया की एंट्री के बाद से ही SHOW की कहानी पूरी तरह से पलटती नजर आ रही है. इस बड़े TWIST के बाद अब हर एपिसोड में अनुपमा रूपाली गांगुली का चेहरा खिला-खिला और उम्मीद से भरा नजर आ रहा है. वहीं अनुपमा के फैंस को भी इस पुरानी दोस्ती के प्यार में बदल जाने का इंतजार बेसब्री से है. लेकिन अब कुछ ऐसा होने वाला है कि फिर शाह परिवार में भूचाल आएगा, क्योंकि अनुपमा की समधन राखी दवे अब वनराज सुधांशु पांडेय के कान भरने का काम करने वाली है.
वनराज की बोलती बंद
सीरियल अनुपमा के बीते एपिसोड में में अनुज कपाड़िया वादा करता है कि वो अनुपमा की मदद जरूर करेगा. इसके साथ ही वह अनुपमा के साथ अपनी पुरानी यादें भी ताजा करता है. मीटिंग खत्म होने के बाद अनुज कपाड़िया, अनुपमा को ऑपिस में ही रोक लेता है. अनुज कपाड़िया, अनुपमा को एक टिफिन बॉक्स देता है. अनुज कपाड़िया और अनुपमा को बंद कमरे में बात करते देखकर वनराज सुधांशु पांडेय को दोनों की दोस्ती से जलन होने लगती है. वह बात-बात में अनुपमा पर ताने मारता है. लेकिन अनुपमा उसे करारा जवाब देकर चुप करती है.
वहीं अब इस सीरियल 'अनुपमा' के अपकमिंग एपिसोड में हम एक बार फिर कुछ उलझन भरा देखने वाले हैं. बात कुछ यूं सामने आएगी कि अनुज कपाड़िया काव्या और वनराज को इग्नोर करके, अनुपमा के प्रेजेंटेशन को ज्यादा महत्व देगा. जब यह बात वनराज को पता लगेगी तो वह भड़क उठेगा.
दोस्ती पर लगाएगी लांछन
अनुपमा, अनुज का शुक्रिया अदा करने के लिए उसे अपने घर खाने पर बुलाएगी, जहां वह पूरे दिल से अनुज कपाड़िया की खातिरदारी करेगी. लेकिन इस मौके पर राखी भी आएगी. अनुपमा और अनुज कपाड़िया को साथ में खुश देखकर वह दोनों की दोस्ती पर लांछन लगाते हुए वनराज के कान भरेगी. राखी कहेगी कि वनराज की जगह अब जल्द ही अनुज कपाड़िया लेने वाला है.
0 Response to " अनुज और अनुपमा की दोस्ती पर राखी उंगली उठाएगी तथा वनराज के भरेगी कान"
एक टिप्पणी भेजें