18 साल के बाद पाकिस्तान दौरे पर गई NEW ZEALAND की टीम, खेलेगी सीमित ओवरों की सीरीज
कराची
NEW ZEALAND की क्रिकेट टीम 18 साल के लंबे अंतराल के बाद सीमित ओवरों की द्विपक्षीय सीरीज के लिए पाकिस्तान पहुंच गई। ये मुकाबले रावलपिंडी और लाहौर में खेले जाएंगे। खिलाड़ियों को इस्लामाबाद हवाई अड्डे पर उतरने के बाद भारी सुरक्षा के बीच उनके होटल पहुंचाया गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने NEW ZEALAND के खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए उनके होटल में बायो-बबल (कोरोना से बचाव के लिए खिलाड़ियों के लिए बनाया गया सुरक्षित माहौल) की व्यवस्था की है।
NEW ZEALAND ने इससे पहले 2003 में वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था। टीम इसके बाद सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान नहीं आई। टाम लाथम की अगुआई में NEW ZEALAND की टीम अपने नियमित कप्तान, Kane Williamsonऔर कुछ अन्य प्रमुख खिलाड़ियों के बिना यहां पहुंची है। इसमें से कुछ खिलाड़ी आइपीएल में भाग ले रहे हैं तो कुछ विश्राम पर हैं। नियमित कोच गैरी स्टीड भी मेहमान टीम के साथ नहीं आए हैं जो रावलपिंडी में तीन वनडे और लाहौर में पांच T-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी।
और न्यूजीलैंड क्रिकेट ने फैसला समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) की अनुपलब्धता के कारण अगले सप्ताह की वनडे सीरीज को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग के तहत नहीं खेलने का फैसला किया। ऐसे में यह द्विपक्षीय सीरीज होगी। न्यूजीलैंड की टीम 2022-23 सत्र में दो टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने के लिए फिर से पाकिस्तान के दौरे पर आएगी।
दोनों बोर्ड इस बात पर सहमत हुए हैं कि ये 50 ओवर के मैच ICC पुरुष विश्व कप 2023 की क्वालीफाइंग का हिस्सा होंगे। NEW ZEALAND के कुछ प्रमुख खिलाड़ी रविवार को टीम से जुड़ेंगे। ये खिलाड़ी हाल ही में बांग्लादेश में खेली गई T-20 सीरीज का हिस्सा नहीं थे। इसमें Darylmichael, Todd Astle, Ish Sodhi, Mark Chapman और Martin Guptill टी-20 टीम से जुड़ेंगे।
रमीज आज पीसीबी अध्यक्ष का पद संभालेंगे
पूर्व कप्तान रमीज राजा सोमवार को पाकिस्तान CRICKET BOARD (पीसीबी) के नए अध्यक्ष का पद संभालेंगे। पीसीबी ने शनिवार को यह घोषणा की कि गर्वनर बोर्ड की विशेष बैठक सोमवार को बुलाई गई जिसमें पीसीबी के चुनाव आयुक्त जस्टिस (सेवानिवृत) शेख अजमत सईद चुनाव का संचालन करेंगे और बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह तय है कि रमीज को एहसान मनी की जगह पीसीबी का नया अध्यक्ष चुना जाएगा। मनी का कार्यकाल पिछले महीने समाप्त हो गया।
0 Response to "18 साल के बाद पाकिस्तान दौरे पर गई NEW ZEALAND की टीम, खेलेगी सीमित ओवरों की सीरीज"
एक टिप्पणी भेजें